कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में सीएम से तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Dec 5, 2025 कांके रोड स्थित सीएम आवास में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम हेमंत सोरेन से तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मुलाकात की। इस दौरान तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने सीएम हेमंत सोरेन को हैदराबाद में 8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया।