कांके: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, पाँच दिनों तक चलेगा
Kanke, Ranchi | Dec 5, 2025 झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से शुरू हो गया है। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिनों का है।झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। आठ दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। नौ दिसंबर को प्रश्नकाल और व्यय विवरणी पर वाद-विवाद होगा।