सोजत रोड में किन्नर समाज की ओर से एक गरीब परिवार की युवती का करवाया गया विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है । इसे लेकर यहां के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों यहां रहने वाली एक युवती के शादी से पहले ही उसके पिता का साया उसके सर पर से उठ गया ऐसे में गरीब परिवार की स्थिति देखकर किन्नर समाज में इसे गोद लिया तथा धूमधाम से इसका विवाह करवाया है ।