लालगंज के गंभीरापुर गांव में पिछले एक माह से नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आई। घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा करने वाली जनजीवन मिशन योजना यहां पूरी तरह ठप्प पड़ी है। गांव निवासी शंभू तिवारी, नागेंद्र तिवारी आदि ने सोमवार दोपहर बाद 3:00 बजे बताया कि गांव स्तर पर आरो आधारित शुद्ध जलापूर्ति की व्यवस्था है। लेकिन लापरवाही के चलते उसका लाभ नहीं मिल रहा है।