लटेरी: वार्ड नंबर 2 में पहुंचकर नगर परिषद के कर्मचारियों ने जनमन मिशन योजना के अंतर्गत शहरिया समाज के लोगों को किया जागरूक
Lateri, Vidisha | Feb 13, 2024 मंगलवार को नगर परिषद के वार्ड 02 में पहुंचकर नगर परिषद के कर्मचारियों ने जनमन मिशन योजना के अंतर्गत शहरिया समाज के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार जनमन मिशन योजना के अंतर्गत शहरिया समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नगर परिषद के कर्मचारियों ने चैनपुरा पहुंचकर शहरिया समाज के लोगों को योजना के बारे मे जानकारी दी है