लटेरी: मुरवास और सोजना मे गांव चलो अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने लोगो को दी शासन की योजनाओं की जानकारी।
Lateri, Vidisha | Feb 12, 2024 सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार लटेरी की ग्राम मुरवास और सोजना मे पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने लोगो से सीधा संवाद करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी दी। लटेरी क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा गांव चलो अभियान के अंतर्गत लगातार लोगो को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।