बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में 11 जून को दौड़ेगा ‘खेलो इंडिया’ का जोश, महिला साइकिलिंग सिटी लीग का होगाआयोजन
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर श्री बंशीधर नगर में 11 जून को खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया जाएगा। सुबह 5 बजे से 7 बजे तक कचहरी परिसर से जंगीपुर पावर हाउस तक महिला साइकिल रैली और प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, फिटनेस को बढ़ावा देना और साइकिलिंग संस्कृति को प्रोत्साहित करना