कोंडागांव: ग्राम मसोरा में संकुल स्तरीय शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, समापन पर दिखा भारी उत्साह
कोंडागांव में संकुल केंद्र मसोरा/कुम्हारपारा द्वारा 9 से 11 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम मसोरा नयापारा स्टेडियम में किया गया। खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, लंबी कूद, चित्रकला, रंगोली, क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।