बरकागाँव: हैवी ब्लास्टिंग से दहला डाड़ीकला मकान की छत गिरी; बर्तन धो रहीं महिला बाल-बाल बची
एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोल माइंस में हो रही हैवी ब्लास्टिंग ने एक बार फिर ग्रामीणों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को डाड़ी कलाँ गांव में हुई जोरदार ब्लास्टिंग के दौरान मो० असलम पिता स्व. अज़ीज़ मियां के मकान की छत का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। उस समय घर के आंगन में महिला बर्तन धो रही थीं। अचानक छत गिरते देख वे किसी तरह जान बचाकर हट गईं। कुछ