आगरा: वंदे भारत गुरु साहित्य समागम कार्यक्रम का संस्कृति भवन में हुआ आयोजन, हिंदी के गुरुजनों का किया गया सम्मान
Agra, Agra | Feb 10, 2024 श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी, इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन एवं डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के द्वारा संस्कृति भवन में वंदे भारत गुरु साहित्य समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदी के गुरुजनों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए मातृभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में आगरा की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।