गोपालगंज: सदर अस्पताल के विभिन्न वार्ड का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश, सजग दिखे सभी कर्मी
गोपालगंज - पदभार संभालते ही नए सिविल सर्जन डॉ. इजरायल ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण। इमरजेंसी, ICU, पिंकू वार्ड, लेबर वार्ड समेत सभी प्रमुख वार्डों का जायजा लिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का किया समीक्षा। सिविल सर्जन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।