बासोदा: गंजबासौदा: किसानों को भुगतान न करने पर व्यापारी को हुई 6 माह की जेल
Basoda, Vidisha | Oct 10, 2025 गंजबासौदा के जिला एवं अपर सत्र न्यायालय ने चेक बाउंस के एक मामले में विदिशा के व्यापारी को छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। मामला 2024 का है, जब व्यापारी ने ग्राम कुल्हन के किसान रामराज सिंह दांगी और वीर सिंह दांगी को उनकी सोयाबीन फसल का भुगतान करने के लिए चेक दिए थे। खातों में पर्याप्त राशि न होने के कारण ये चेक बाउंस हो गए। किसानों ने न्यायालय में गुहार