बाड़मेर: एआई का गलत उपयोग कर युवती के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Barmer, Barmer | Sep 27, 2025 एआई का गलत यूज कर युवती के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 7 माह पहले पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामला बाड़मेर शहर के कोतवाली थाना इलाके का है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि रुपए ऐंठने के लिए अश्लील वीडियो बनाया।