पूर्णिया पूर्व: महेन्द्रपुर में टोटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में आधे दर्जन लोग हुए घायल
बेलौरी सनोली मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेन्द्रपुर के समीप बाइक व टोटो के बीच हुई आमने सामने टक्कर में करीब आधे दर्जन लोग घायल हो गये।सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेज दिया गया।वहीं घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर पहुँची मुफस्सिल पुलिस ने उक्त टोटो व बाइक को कब्जे में ले लिया।घटना में टोटो छतिग्रस्त हो गयी है।