विदिशा नगर: 24 अप्रैल को कथावाचक विपिन बिहारीजी की कथा जैन कॉलेज परिसर में होगी, समिति और नपा की बैठक हुई
शनिवार रात 8 बजे जैन कॉलेज मैदान पर बनाए जा रहे कथा स्थल में आयोजन समिति और नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा के बीच बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कथा के दौरान पेयजल साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं करने के संबंध में मांग रखी गई इस दौरान वार्ड 25 के पार्षद प्रतिनिधि तीरथ प्रताप दरबार भी मौजूद रहे नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि को संबंध में मांग पत्र सौंपा।