जगदीशपुर: श्रीपुर गांव में आग से प्रभावित व्यक्ति से पंचायत के मुखिया उमेश कुमार सिंह ने की मुलाकात
जगदीशपुर प्रखंड आयर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में आटा चक्की मिल में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार, श्रीपुर निवासी बीरेंद्र साह मचाननुमा ढांचे में आटा चक्की मिल संचालित करते हैं। बीते रात अचानक मिल में आग लग गई। आग की लपटों में करीब दस बोरा गेहूं, पांच बोरा आटा