बाजपट्टी: 29 फरवरी को बाजपट्टी पहुंचेंगे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा आगामी 29 फरवरी को बाजपट्टी पहुंचेंगे। इस दौरान वह सभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम लक्ष्मण सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यकर्ताओं के द्वारा तत्परता से इसकी तैयारी की जा रही है ।