बाजपट्टी: शिवाईपट्टी गांव में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
प्रखंड के शिवाईपट्टी गांव में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 301 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो मंदिर से निकलकर गांव के ही नदी पर पहुंची, जहां विधिवत जल भरा गया और पुनः शोभायात्रा मंदिर पहुंची।