चंदला: चंदला में भाईचारे के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई, लोगों ने दी मुबारकबाद
चंदला नगर की ईदगाह मस्जिद एवं मदीना मस्जिद में गुरुवार की सुबह 8:30 बजे बकरीद के अवसर पर विशेष नमाज अदा की गई। इस दौरान चंदला, छठीबम्हौरी, मनुरिया, बंसिया, छतपुरा, पवाई सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन, शांति एवं खुशहाली की दुआ मांगी।