सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग किया कायम
मकरोनिया थाना में आने वाले रजाखेड़ी में किराना दुकान संचालक ने दुकान में ही फांसी लगा ली। जिसे परिजनों ने फंदे से अचेत अवस्था में उतारा और मकरोनिया स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला असप्ताल भेजा है।