सागर नगर: डॉ. अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने संत रविदास वार्ड में गरीब-मजदूर बच्चों को पाठ्य सामग्री दी
संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिन पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी व पार्टी की प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने सोमवार दोपहर 1 बजे अनुसूचित जाति की बस्ती संत रविदास वार्ड में पहुंचकर गरीब मजदूर वर्ग के बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया। कांग्रेस जनों यहां स्थापित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।