चारामा: हत्या प्रकरण में शव की तलाश हेतु निस्वार्थ सेवा देने वाले 40 मछुआरों को हल्बा चौकी में विशेष सम्मान दिया गया
Charama, Kanker | Jan 26, 2026 पुलिस चौकी हल्बा द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम देवीनवागांव में घटित हत्या प्रकरण में शव की तलाश हेतु निस्वार्थ भाव से सहयोग करने वाले 40 मछुआरों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 18 जनवरी को हत्या के बाद मृतक का शव आरोपियों द्वारा गंगरेल बांध के गहरे डुबान क्षेत्र में फेंक दिया गया था।