प्रतापगढ़: देल्हूपुर बाजार के लिए निकली महिला लापता, थाने पर दी गई गुमशुदगी की तहरीर
घर से सामान लाने के लिए देल्हूपुर बाजार के लिए निकली चांदनी देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी स्वर्गीय बबऊ वापस नहीं लौटी।देर शाम तक जब नहीं वापस आयी तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे।,जिसका कहीं पता नहीं चला। परिवार के हरिनाथ के साथ घर की महिलाएं रविवार की शाम करीब 5: 30 बजे थाने पहुंची। पुलिस को लापता होने की सूचना दी है।एसओ ने बताया कि गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज है।