मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन बिठौड़ा निर्माणाधीन सड़क पर दलदल के कारण पलटा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान
बिठौड़ा मारवाड़ जंक्शन निर्माणाधीन सड़क मार्ग पर आज दलदल की वजह से पत्थरों से भरा एक ट्रक पलट गया,ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई ,सूचना से मारवाड जंक्शन तहसीलदार दीपक सांखला एवं पुलिस मौके पर पहुंची ,यह तो गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई ,और चालक को हल्की चोटें आई, हादसा टूटी सड़क और दलदल की वजह से हुआ ,