सुसनेर: सिविल अस्पताल के 11 रोकस कर्मचारियों को थमाया सेवा समाप्ति का सूचना पत्र, CBMO ने दी जानकारी
पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के 11 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के अग्रिम सूचना पत्र थमा दिए गए है। आज रविवार की दोपहर 12 बजे मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (CBMO) डॉ अखिलेश बागी ने बताया कि मध्य प्रदेश स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय के 2019 के निर्देशों तहत अब रोकस के बजाय आउटसोर्स एजेंसी के जरिए सेवाएं ली जाएंगी।