चंदौसी: विकासखंड बनिया खेड़ा की ग्राम पंचायत बहोरनपुर में मिला गौ बंसीय पशु का शव, ऐडिओ मनोज बोले- जांच कर होगी कार्रवाई
विकासखंड बनिया खेड़ा की ग्राम पंचायत बहोरनपुर के पास अस्थाई गौशाला के निकट मृत गौवंशीय पशु का वीडियो शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का दावा है कि मृत गौवंश बहोरनपुर की अस्थायी गौशाला का हो सकता है। लोगों का कहना है कि पहले भी गौवंशों के शव घसीटने और गौशाला के आसपास मृत पशु मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं।