बख्तियारपुर: ग्यासपुर पीपा पुल पर चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद,केवल पैदल और बाइक से आवागमन जारी
जिला प्रशासन के आदेश पर बख्तियारपुर प्रखंड के ग्यासपुर पीपा पुल पर 16 जून से चार चक्का वाहनों और ट्रैक्टरों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद पुल के दोनों तरफ के प्लेट खोल दिए गए हैं और बीच का एक प्लेट केवल पैदल यात्रियों और मोटरसाइकिलों के आवागमन के लिए छोड़ा गया है। प्रशासन की ओर से गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए यह कदम उठाया गया