बेगूसराय: नगर निगम सभागार में मेयर की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक का हुआ आयोजन, पांच बिंदुओं पर हुई चर्चा
नगर निगम सभागार में मेयर पिंकी देवी की अध्यक्षता में सामान्य बैठक आयोजित की गई. इस दौरान आपदा प्रबंधन समिति के बैठक पर विचार, निजी बस पड़ाव में मार्केट कंपलेक्स जीर्णोद्धार आदि पांच विषयों पर बिंदुवार चर्चा हुई. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्र के विकास को लेकर यहां चर्चा करें. हमलोगों का मुख्य लक्ष्य है आमलोगों की सेवा.