बेगूसराय: जीडी कॉलेज में पावर सब स्टेशन के निर्माण के खिलाफ एबीवीपी करेगी भूख हड़ताल, सोंपा ज्ञापन
जीडी कॉलेज परिसर में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया. विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए भूख हड़ताल की चेतावनी दी है.राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग यदि शैक्षणिक संपत्ति को अपनी बपौती संपत्ति समझते हैं तो उसे औकात में रहना चाहिए.