बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैंप आयोजित, 50 रिक्तियों के विरुद्ध 16 अभ्यर्थियों को स्थल पर मिला चयन पत्र
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 50 रिक्तियों के विरुद्ध 16 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में 58 अभ्यर्थी शामिल हुए.