महोबा: बिलबई गांव में दामाद पर सास की हत्या का आरोप, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय
Mahoba, Mahoba | Apr 1, 2026 सास की हत्या के आरोपी दामाद की गिरफ्तारी को लेकर परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ित नीरज ने आरोप लगाया कि 22 मार्च को उसकी मां की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया। अब आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। दहशत में परिवार ने सुरक्षा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।