शुक्रवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत झिंझाना थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव खानपुर कलां निवासी अनमोल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ग्रामीण के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज किया गया है।