बूरमू: हेमंत सोरेन से मुलाकात करने होटवार जेल पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन
Burmu, Ranchi | May 31, 2024 झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने होटवार जेल पहुंचे हैं। यह मुलाकात कई मायनों में अहम है। इससे पहले चंपाई सोरेन ने 4 अप्रैल को हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। उस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई थी। अब लोकसभा का चुनाव अंतिम चरण में है।