धरियावद: धरियावद नगर में संत सेनजी महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
नगर में सेनजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संत सेन महाराज के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई,जिसमें सुसज्जित झांकी, बैंड-बाजे और भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शामिल हुए।