मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी बादरपर में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज दो घंटे के भीतर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त दो देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद।