मुरैना नगर: 8 दिन से बिजली गुल,अतरसुमा आवास कॉलोनी में गहराया जल संकट,नदी से पानी ढोने को मजबूर रहवासी,कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार
मुरैना की अतरसुमा पीएम आवास कॉलोनी में 8 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से जल संकट गहरा गया है।परेशान रहवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन सौंपा।उनका कहना है कि पानी की सप्लाई बंद होने से घरेलू उपयोग के लिए कुंवारी नदी से पानी लाना पड़ रहा है,जबकि पीने का पानी टैंकरों से खरीदना पड़ रहा है।उन्होंने बिजली कनेक्शन शहरी सब स्टेशन से जोड़ने की मांग की है।