बांका: समाहरणालय में डीएम की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई
Banka, Banka | Mar 12, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय मिनी सभागार बांका में गुरुवार की दोपहर एक बजे उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक-सह-ऋण स्वीकृति एवं वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम , प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्ष हुई।