प्रतापपुर: पलायन की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी: चेन्नई जा रहे प्रतापपुर के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
प्रतापपुर: झारखंड में पलायन की पीड़ा एक बार फिर एक परिवार पर भारी पड़ गई। रोजगार की तलाश में घर से दूर जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रतापपुर के देवी मंडप रोड निवासी रौशन कुमार (पिता- समोच प्रसाद) चेन्नई जाने के क्रम में ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 3 बजे चलती ट्रेन में संतुलन बिगड़