मुरादाबाद: मझोला क्षेत्र निवासी दो लोगों पर लगा महिला को बहला फुसला कर भागा ले जाने का आरोप भीम आर्मी ने ssp को दिया शिकायती पत्र
भीम आर्मी के जिला संयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि मझोला क्षेत्र के गांव के ही रहने वाले दो लोग एक व्यक्ति की पत्नी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए हैं। इस संबंध में थाने पर शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई, आशंका है कि कोई भी घटना महिला के साथ घट सकती है। जिसको लेकर एक शिकायती पत्र ssp को सोपा गया है और कार्यवाही की मांग की गई है।