शामली: आचार्य नयन सागर जी महाराज का शामली में मंगल प्रवेश, जैन धर्मशाला में किया गया मंगल प्रवचन
Shamli, Shamli | Jun 28, 2026 रविवार को आचार्य श्री 108 नयन सागर जी महाराज का शामली में मंगल प्रवेश हुआ। वे ननौता तीर्थ से एटा में चातुर्मास हेतु विहार करते हुए एक दिवसीय प्रवास के लिए शामली पहुंचे। आचार्य श्री ने शामली की जैन धर्मशाला में प्रवचन करते हुए कहा कि धर्म केवल सुनने बोलने या चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि उसे जीवन में उतारना ही सच्ची साधना है।