सारवां थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप लक्ष्मी नारायण ज्वेलरी दुकान से सोने चांदी से भरे थेले की दिनदहाड़े चोरी के मामले में पीड़ित के द्वारा थाने में आवेदन देकर एक मामला दर्ज कराया गया था लेकिन मामले में अब तक कुछ नहीं होने के बाद पीड़ित के चाचा पूर्व बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने पुलिस से उचित और त्वरित न्याय संगत कार्यवाही की मांग की है।