गड़हनी: बगवां रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक खराब होने के कारण घंटों यातायात बाधित रहा
आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर बगवां रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक यातायात बाधित था। रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गई थी जिसके कारण यातायात घंटों बाधित रहा। कुछ देर बाद गड़हनी पुलिस पहुंच कर यातायात को बहाल किया। ट्रक खराब होने से यातायात वन वे हो गया था जिसके कारण जाम लग गया था।