सौरभ राजपाल सिंह को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पन्ना नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय रैली निकाली। सौरभ राजपाल सिंह सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुने जाने की खुशी में यह रैली आयोजित की गई| रैली के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे|