कोल: रावन टीला में निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 29, 2026 रावन टीला में निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल से गिरकर राज मिस्त्री की मौत हो गई। 27 वर्षीय विकास राजमिस्त्री और टाइल्स पत्थर लगाने का काम किया करते थे। विकास इन दिनों रावन टीला के एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। शनिवार को बाहर पहली मंजिल पर टाइल्स पत्थर लगाने का काम कर रहे थे तभी नीचे गिर गए।