बेगूसराय: कदराबाद मामले में पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता अमरेंद्र अमर ने शिक्षक पर FIR दर्ज कराया
कदरावाद कांड के बाद घटनास्थल का दौरा और पीड़ित पक्षों से बातचीत के बाद गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे भाजपा नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने राजेश पोद्दार के साथ बछवारा थाना जाकर कांड अंकित करवाया. जिसमें आरोपी शिक्षक जियाउद्दीन द्वारा बच्चों को राम और हनुमान जी के बारे में गलत और अभद्र टिप्पणी के बारे में खंडन किया है.