बेगूसराय: जिले में दुर्गा पूजा के मद्देनजर 221 स्थानों पर होगी दंडाधिकारी की तैनाती, DM ने जारी किया संयुक्त आदेश
जिले में दुर्गापूजा का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिये जिले के 221 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जायेगी. यह बातें डीएम तुषार सिंगला ने गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे संयुक्त आदेश जारी करते हुए कही. डीएम ने कहा कि सभी पूजा पंडालों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी.