धरमपुरी: नर्मदा नदी में मछली पकड़ने के दौरान जाल में फंसा अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, वीडियो वायरल
नर्मदा नदी में मछली पकड़ने वाले जाल में मछली की जगह एक अजगर फंस गया। अजगर जाल में कुछ इस तरह फंसा ओर उलझा था कि वह खुद बाहर निकल नहीं पा रहा था। जिसे नाव चालक ने देखा ओर नाव को किनारे पर लाकर अजगर को जाल से बाहर निकालने का प्रयास किया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।