टिकारी: टिकारी में भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, तेज आंधी और बारिश से कई पेड़ गिरे
Tikari, Gaya | May 29, 2026 टिकारी अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भीषण गर्मी के बीच अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। बारिश और आंधी के कारण कई जगह पुराने विशाल पेड़ धरासाइ हो गए। आंधी के कारण बिजली में भी खराबी आ गई। जिसको सुधारने में विभागीय कर्मी पूरे दिन जुटे रहे। इस बीच शहरी व ग्रामीण इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कई सड़कों में भी यातायात प्रभावित दिखा।