डेहरी: बराव काला में घायल दुर्लभ सफेद हिरण का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, इलाज के लिए भेजा बचाव केंद्र
Dehri, Rohtas | Jul 8, 2026 घायल दुर्लभ सफेद हिरण का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, इलाज के लिए भेजा बचाव केंद्र रोहतास जिले के बराव कला बधार में एक दुर्लभ सफेद हिरण घायल अवस्था में मिलने से इलाके में कौतूहल फैल गया। ग्रामीणों ने खेत में हिरण को घायल देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों के अनुसार, आवारा कुत्तों के हमले में हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया था।