राजगढ़: नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने नातरा झगड़े के नाम पर 14 लाख रुपए की मांग करने, और भूसे में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने वाले बानपुर निवासी आरोपी रामभरोसे, बबलू, जगदीश और घीसा लाल तंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें शाम 6 बजे जेल भेज दिया गया है।